राजिम संवाददाता नेहरू साहू की रिपोर्ट
9407900242
इफको कंपनी द्वारा खाद के दामों में बढ़ोत्तरी का निंदा करते हुए अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के सचिव तेजराम विद्रोही ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि केंद्र सरकार के किसान हितैषी होने के दावे लगातार झूठे साबित हो रहे है। किसान लंबे समय से फसलों के उचित दामों और बढ़ रहे खर्चे के मामलों पर संघर्ष करते आ रहे है। किसान इस समय मे दोगुनी मार झेल रहे है। एक तो तय किये एमएसपी पर खरीदी नहीं होती, दूसरा खेती पर लागत इतनी बढ़ रही है कि वह फसल के मिलने वाली मूल्य से भी अधिक हो जाती है। हाल ही में इफको द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार डीएपी खाद की बोरी अब ₹ 1200 की जगह 1900 ₹ में मिलेगी। इसी तरह अन्य उत्पादों के दाम भी बढ़ाये गए हैं। यह प्रत्यक्ष रूप से किसानों पर हमला है जहां किसानों को महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ेगी। सरकार के इस कदम की हम कड़ी निंदा व विरोध करते है। आने वाले समय मे किसान कॉरपोरेट परस्त व किसान कृषि और आम उपभोक्ता विरोधी तीन कानूनो को रद्द करवाने व एमएसपी में ख़रीदी की कानूनी गारण्टी की मांग के साथ साथ किसानों रीढ़ तोड़ने वाली हमलावर नीतियों के खिलाफ जोर से लड़ेंगे।
खाद के दामों में बढ़ोत्तरी किसानों की रीढ़ तोड़ने वाली कदम है:- तेजराम विद्रोही
अप्रैल 10, 2021
Tags


