कांग्रेस नेता आलोक चंद्राकर ने बताया कि भारत रत्न स्व श्री राजीव गांधी जी के 30वी पुण्यतिथि के अवसर पर





भंवरपुर ग्रामीण संवाददाता विक्की वैष्णव की रिपोर्ट

कांग्रेस नेता आलोक चंद्राकर ने बताया कि भारत रत्न स्व श्री राजीव गांधी जी के 30वी पुण्यतिथि के अवसर पर खरोरा में राजीव गांधी जी के प्रतिमा पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आदरणीय श्री गिरीश देवांगन जी (अध्यक्ष खनिज विकास निगम) ने माल्यार्पण करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव जी का जीवन एक प्रेरणा है 


उन्होंने हमेशा सर्वहारा वर्ग के लिए कार्य किया,संचार क्रांति के जनक है और उनके पुण्यतिथि पर हमारे छग में कांग्रेस सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने इस कोरोना काल मे राजीव गांधी न्याय योजना के तहत लगभग 22 लाख किसानों के खाते में 1500 करोड़ रुपये के पहली किस्त की राशि जमा किये,हमें गर्व है हमारी सरकार पर जो अपने सभी वादों को पूरा करते हुए सर्वहारा वर्ग के लिए कार्य कर रही है ,


श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा जी (विधायक धरसीवां) व श्री उधोराम वर्मा जी (अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण) सौरभ मिश्रा (अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस खरोरा) ने भी माल्यार्पण किये,तत्पश्चात वहाँ उपस्तिथ लोगो व आसपास के निवासियों को मास्क, साबुन व फल का वितरण कर कोविड वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण सर्व श्री मंडलदास  गिलहरे, बलराम नशीने, अरविंद देवांगन, देवव्रत नायक, अश्वनी वर्मा, चंद्रहास नायक, अंकित वर्मा, धनेध कुमार वर्मा, तुलेश्वर साहू, मिथलेश साहू, अभिषेक वर्मा, पुरनेंद्र नायक, रूपेश मनहरे, मनहरण वर्मा, कमलेश रात्रे, बलविंदर सिंह, खूबी डहरिया, सोनू वर्मा, नगर पंचायत खरोरा के पार्षदगण बबलू भाटिया, भरत कुम्भकार, जुबैर अली,  सुरेंद्र गिलहरे, संत नवरंगे, एल्डरमैन अंबिका वर्मा, कमल वर्मा, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्तिथ थे।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !