पॉलीथिन में दूध की तरह पैक कर रखी थी महुआ शराब, जखीरा देखकर चौंक पड़े अधिकारी, इरादों पर पानी फेरा….

*छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट*
कोरबा। लॉकडाउन में जबकि देशी-विदेशी सभी तरह की शराब दुकानें और बार बंद हैं, तब अनेक क्षेत्रों से कच्ची महुआ शराब बिक्री की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को पुलिस कर्मियों के सहयोग से कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इस सिलसिले में कोरबा तहसीलदार सुरेश साहू के नेतृत्व में नायब तहसीलदार एमएस राठिया, डीआर ध्रुव, आरआई खेलन सूर्यवंशी, पटवारी फिरोज आलम एवं विनोद कंवर की टीम ने पुलिस कर्मियों के साथ दर्री तहसील क्षेत्रांतर्गत ग्राम पाली में दबिश दी। यहां सोन कुंवर सारथी के द्वारा घर पर महुआ शराब बड़ी संख्या में पॉलीथिन में दूध की तरह भरकर रखा गया था। यह नजारा देख अधिकारी भी चकित रह गए। लगभग 17 लीटर महुआ शराब जब्त करने की कार्यवाही टीम ने की है। सोन कुंवर के विरूद्ध मौके पर ही पंचनामा तैयार कर अग्रिम कार्यवाही के लिए पुलिस के सुपुर्द किया गया। कलेक्टर किरण कौशल ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अवैध शराब, महुआ शराब की बिक्री की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

इस तरह से महुआ शराब पकड़ाने से आबकारी विभाग और मैदानी अमले की निष्क्रियता भी उजागर हुई है। पूरे जिले में देशी-विदेशी शराब अवैध ठिकानों पर कोचियों, पुराने विक्रेताओं के द्वारा धड़ल्ले से की जा रही है वहीं कच्ची महुआ शराब भी ग्रामीण अंचलों से लाकर बीच शहर की बस्तियों में खुलेआम सुबह से रात तक बे रोक- टोक बेची जा रही हैं। शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही न होने से इनके हौंसले बढ़े हैं तो वहीं व्यवस्था पर भी सवाल उठाकर प्रशासन-शासन की किरकिरी हो रही है। लापरवाह/उदासीन/निष्क्रिय जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों और मैदानी कर्मियों की बदौलत यह अवैध काम लाकडाउन में भी जोरों पर है। कार्यवाही के नाम पर महज खाना पूर्ति ही हो रही है, इसे जिलावासी और अधिकारी भी बखूबी जानते हैं।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !