गरियाबंद 19 मई / जिले में संचालित होने वाले स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की अद्यतन स्थिति के संबंध में आज शिक्षा विभाग और शिक्षण संस्थान के प्राचार्यो की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विद्यार्थियों के प्रवेश, निर्माण कार्य अधोसंरचना (पुस्तकालय एवं लायबे्ररी) तथा शिक्षक भर्ती/कर्मचारी प्रतिनियुक्ति पर चर्चायें हुई।
कलेक्टर क्षीरसागर ने अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्राचार्यो से स्कूलवार आवश्यक निर्माण कार्यो हेतु उनके प्लाॅनिंग की जानकारी ली। उन्होने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी,जिला मिशन समन्वयक और अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्राचार्य आपसी समन्वय के साथ स्कूलों में प्रयोगशाला, प्रयोगशाला हेतु उपकरण, पुस्तकालय, खेल सुविधा और माइनर मरम्मत कार्य के साथ स्कूल के डी.पी.आर का प्लाॅनिंग करें। संबंधित क्षेत्र के एस.डी.एम भी स्कूलों की आवश्यकताओं के संबंध में आवश्यक पहल करें। कलेक्टर ने कहा कि इंफ्राॅस्ट्रक्चर के साथ ही साॅफ्टवेयर के पार्ट पर भी ध्यान देना स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकों की जिम्मेदारी है। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में योग्य शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर लिया जाये।
इसी प्रकार तात्कालिक व्यवस्था के तहत इन स्कूलों के लिए लिपिकों की भर्ती भी प्रतिनियुक्ति पर किया जाये। बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के विकासखंड मुख्यालय गरियाबंद, फिंगेश्वर,छुरा, मैनपुर और देवभोग के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए प्राचार्य की नियुक्ति हो गई है। शिक्षकों की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित कर लिया गया है,प्रतिनियुक्ति आदेश शेष है। सोसायटी गठन के साथ ही पंजीयन हो गया है। इन स्कूलों का सी.बी.एस.सी का पंजीयन भी हो चुका है।
स्कूलों में विद्यार्थियों का प्रवेश हेतु 10 जून 2021 तक आवेदन आमंत्रित है। ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के तहत जिले में विकासखंड मुख्यालय गरियाबंद के अलावा आगामी शिक्षा सत्र से फिंगेश्वर,छुरा, मैनपुर और देवभोग में भी अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित किया जायेगा। बैठक में अपर कलेक्टर जे.आर. चैरसिया, जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल ताण्डेय, जिला मिशन समन्वयक श्याम चन्द्रकार और अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित थे तथा सभी एस.डी.एम और जनपद सी.ई.ओ आॅनलाईन वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे।
जिले में दोपहिया एवं चार पहिया वाहन शो-रूम खुलेंगे
गरियाबंद 19 मई 2021 / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेश कुमार क्षीरसागर ने जिले में लाॅकडाउन हेतु पूर्व जारी आदेश में आंशिक छुट देते हुए शर्तो के साथ दोपहिया एवं चार पहिया वाहन शो-रूम को खोले जाने की अनुमति प्रदान की है। जिला दण्डाधिकारी के आदेशानुसार शो-रूम का संचालन प्रातः 08 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। कोरोना वायरस (कोविड)-19 संकमण के रोकथाम हेतु पर्याप्त सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों का पालन करना होगा। शो-रूम के बाहर पर्याप्त मात्रा में पानी व हाथ धोने की व्यवस्था व हैण्ड सेनिटाईजर रखना अनिवार्य होगा। शो-रूम परिसर मंे अधिक व्यक्ति जमा नही होगें।
कोरोना वायरस (कोविड)-19 के रोकथाम व जागरूकता हेतु शो-रूम के बाहर पोस्टर/बैनर इत्यादि रखना अनिवार्य होगा । शो-रूम के स्टाप व ग्राहकों द्वारा मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य होगा । किसी भी स्टाप/ग्राहक में करोना संक्रमण के लक्षण पाये जाने पर उन्हें शो-रूम में प्रवेश नहीं दिया जावेगा और यदि कोई स्टाप अथवा शो-रूम संचालक कोरोना संकमित पाया जाता है तो शो-रूम सील किया जायेगा। रविवार को पूर्ण लॉकडाउन होने के कारण व्यवसायिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेगी। उक्त किसी भी कंडिका का उल्लंघन होने पर शो-रूम संचालक के विरुद्ध विधिक कार्यवाही किया जाकर शो-रूम सील की जा सकेगी। जिला दण्डाधिकारी का यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

