महासमुन्द। पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मेघा टेम्भूरकर साहू तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बागबाहरा लितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना तेंदुकोना क्षेत्र में लगातार अवैध जुआ शराब पर सतत निगाह रखी जा रही है इसी क्रम में दिनांक 05/06/2021 को मुखबीर सूचना मिली कि कुछ लोग ग्राम सुखीपाली तरफ से अवैध महुआ शराब का मोटर सायकल से परिवहन करते ग्राम बुंदेली जाने वाले है की सूचना की तस्दीक पर घटना स्थल ग्राम बुंदेली के आगे रपटा नाला के पास घेराबंदी कर आरोपी 01. मुकेश कुमार टंडन पिता अवध राम टंडन उम्र 30 वर्ष निवासी फोकटपारा बुंदेली 02. समारू राम पिता गुहलेन्द्र घृतलहरे उम्र 48 वर्ष साकिन फोकटपारा बुंदेली चौकी बुंदेली थाना तेंदुकोना को पकड़ा गया
जिसके संयुक्त कब्जे से दो 05_05 लीटर वाली पीले रंग की जरीकेन में भरी कुल 10 लीटर एवं दो प्लास्टिक बोतल में 02-02 लीटर कुल 14 लीटर महुआ शराब कीमती करीबन 3000/- रु. एवं परिवहन में प्रयुक्त एच एफ डीलक्स मोटर सायकल क्र. CG 06 GS 5997 कीमती 25000 रुपये का जप्त किया गया! जो आरोपियों का कृत्य अपराध धारा आबकारी अधिनियम का पाए जाने से धारा 34(2)आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दिनांक 05.06.21 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर महासमूंद जेल दाखिल किया गया!
चौंकी बुंदेली थाना तेंदुकोना।
पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मेघा टेम्भूरकर साहू तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बागबाहरा लितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना तेंदुकोना क्षेत्र में लगातार अवैध जुआ शराब पर सतत निगाह रखी जा रही है इसी क्रम में दिनांक 05/06/2021 को मुखबीर सूचना मिली कि
एक व्यक्ति मकान बाड़ी ग्राम फोकटपारा बुंदेली में हाथ भट्ठी से निर्मित अवैध महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना तस्दीक पर घटना स्थल ग्राम फोकट पारा बुंदेली पहुंच कर रेड कार्यवाही करने पर एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम आरोपी सादराम पिता स्व. रामप्रसाद सोनवानी उम्र 48 वर्ष निवासी फोकटपारा बुंदेली थाना तेंदुकोना का होना बताया! आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुए अपने कब्जे से एक प्लास्टिक डिब्बा में रखे 15 लीटर एवं 02 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब कीमती करीबन 3500/- रु. का जप्त किया गया जो आरोपी द्वारा अवैध महुआ छाप शराब बिक्री करने हेतु रखे पकड़े जाने से धारा 34(2) आब. अधि. का अपराध घटित करना पाए जाने से दिनांक 05.06.21 को गिरफ्तार किया जाकर मामला अजमानती होने न्यायिक रिमांड पर जिला जेल महासमुंद दाखिल किया गया ।


