छत्तीसगढ सम्पूर्ण राज्य में व्याप्त कोरोना महामारी के मद्देनजर रखते हुये पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने गुल्ल जुआ, खुडखुडिया जुआ/सट्टा, अवैध शराब, अवैध गांजा परिवहन आदि संदिग्ध गतिविधयों पर रोक लगाने एवं उनके विरूध्द कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थाना/चैकी प्रभारियों तथा सायबर सेल महामुन्द की टीम को निर्देशित किया गया था। जिनके तहत् थाना/चैकी क्षेत्रों में ऐसे गतिविधियों पर निगाहे रख रही थी कि इसी दौरान दिनांक 07.08.2021 को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम केशरपुर बस्ती बसना में खुडखुडिया जुआ का फड लगा रहे है और जुआ खेल और खिलवा रहे है कि सूचना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय ने सायबर सेल महासमुन्द की टीम व थाना बसना पुलिस की टीम को पकडने हेतु निर्देशित किया। पुलिस टीम के द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर फड तक पहुची और चारों ओर से घेराबंदी कर 06 जुआडियों को पकडा गया।
जिसमें जुआडियान (01.) राजकुमार बंजारा पिता जगदीश बंजारा उम्र 34 वर्ष सा. वार्ड नं. 10 बसना महासमुन्द (02.) परमेश्वर साहू पिता चक्रधार साहू उम्र 24 वर्ष सा. ग्राम पिरदा बसना महासमुन्द (03.) परमानन्द साव पिता कार्तिक राम उम्र 35 वर्ष सा. ग्राम आरंगी बसना महासमुन्द (04.) पुरूषोत्तम चैधरी पिता मुरर्लीधर चैधरी उम्र 38 वर्ष सा. ग्राम पैता बसना महासमुन्द (05.) भरत प्रधान पिता लखरू प्रधान उम्र 30 वर्ष ग्राम बम्हनी बसना महासमुन्द (06.) प्रकाश प्रधान पिता नत्यनंद प्रधान उम्र 20 वर्ष सा. ग्राम पिरदा बसना महासमुन्द के निवासी है।
जुआडियान के कब्जे से पास व फड से नगदी रकम 33,600/- रूपये मिला 05 नग विभिन्न कंपनी के मोबाईल कुल जुमला कीमती लगभग 36,100/- रू एवं 02 नग टोकनी, 01 नग खुडखुडिया पट्टी, 06 नग खुडखुडिया गोटी, 02 नग पेट्रोमैक्स जप्त कर धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत् थाना बसना में कार्यवाही की गई है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी(पु) सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक लेख राम ठाकुर, सायबर सेल महासमुन्द प्रभारी उप निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, प्रआर श्रवण कुमार दास, प्रकाश नंद, प्रकाश नंद, मिनेश ध्रुव आर. छत्रपाल सिन्हा, देव कोसरिया, शैलेस ठाकुर, ललित यादव, त्रीनाथ प्रधान, हेमन्त नायक, योगेन्द्र दुबे, युगल पटेल एवं थाना बसना पुलिस के द्वारा किया गया है।


