तीजा-पोरा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समूह की महिला-बहनों को दी बड़ी सौगात

 

महिला कोष की ऋण योजना के अंतर्गत महिला समूहों के कालातीत ऋणों को माफ करने की घोषणा की ज़िले की समूह महिलाओं में हर्ष,अब वे और बेहतर तरीक़े से आर्थिक गतिविधियाँ संचालित कर सकेंगी

महासमुंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास में आयोजित तीजा-पोरा त्यौहार के कार्यक्रम के अवसर पर समूह की महिला-बहनों को दी बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने सभी महिला समूहों के कालातीत ऋणों को माफ़ करने की घोषणा की है ताकि वे पुनः ऋण लेकर नवीन आर्थिक गतिविधियाँ आरम्भ कर सकें। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही महिला समूहों को प्रति वर्ष दिए जाने वाले ऋण के बजट में भी 5 गुना वृद्धि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने किसानों और मजदूरों के बाद अब महिलाओं के लिए न्याय की पहल करते हुए घोषणा पत्र का अपना एक और वादा पूरा कर दिया है।

महासमुंद ज़िले में तक़रीबन 6500 महिला स्व सहायता समूह है। इनमें महिला सदस्यों की संख्या 68825 के क़रीब है। कुछ महिला समूहों द्वारा लिए गए ऋणों को कतिपय कारणों से ऋण नही चुका पाने के करण इन महिलाओं को नया ऋण लेने में मुश्किल थी। लेकिन अब ऐसा नही होगा। मुख्यमंत्री द्वारा आज की गई कालातीत ऋणों को माफ़ करने की घोषणा से ऐसी महिला समूहों को भी फ़ायदा होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में नई सरकार के आने के बाद महिला समूहों की आर्थिक गतिविधियों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, जिससे ज़िले की हज़ारों महिलाओं की आय वृद्धि से आर्थिक स्वावलम्बन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। अधिक से अधिक महिलाओं में आत्म निर्भरता की ललक बढ़ी है। अब वे और बेहतर तरीक़े तथा नए सिरे से आर्थिक गतिविधियाँ संचालित कर सकती हैं।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !