21 फीट के रावण का तुमगांव नगर के दशहरा में ही होगा पुतला दहन, तुमगांव के कलाकार बना रहे पुतला

तुमगांव।  कोरोना के चलते रावण दहन कार्यक्रम लगातार दूसरे साल प्रभावित हो रहा है। 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रावण दहन आयोजन की भले ही अनुमति है लेकिन दिक्कत यह है कि इस सार्वजिनक कार्यक्रम में हजारो  जनता पहुंच जाती है। भीड़ को कम करना या रोकना संभव नहीं है। ऐसे में नगर पंचायत के दशहरा मैदान में ही इस साल फिर रावण दहन कार्यक्रम होगा। संक्रमण के कारण पिछले साल भी वहीं पर सीमित लोगों के बीच सादे ढंग से यह आयोजन हुआ था।

 

ऐसे में नगर पालिका ने पिछले साल की व्यवस्था के अनुसार ही इस बार भी तैयारियां शुरू कर दी है। 21 फीट का रावण बनाया जा रहा है। तुमगांव के हेमू धीवर साथी कलाकारों से इसको बनवाया जा रहा है। पुतले के अंदर फटाके  कम रहेंगे। अलग से आतिशबाजी की जाएगी। विजयादशमी यानी शुक्रवार की शाम सात बजे नगर पंचायत तुमगांव  दशहरे मैदान में ही पुतले का दहन साधे ढंग से कर दिया जाएगा। इस आयोजन नगर के जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक रहेंगे। नगर पंचायत उपाध्यक्ष पप्पू पटेल ने शासन के नियमो का पालन करते हुए शांति पूर्वक दशहरा उत्सव मनाने की अपील किया है

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !