धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में सस्ती दवाइयों के लिए पहले दिन ही लगी ग्राहकों की भीड़

 

श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना से लोगों को मिली राहत

लोगों ने कहा -महंगी होती स्वास्थ्य सेवा के बीच यह योजना गरीबों के लिए वरदान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य में शुरू किए गए 84 धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में आज दिनभर सस्ती जेनेरिक दवाईयां लेने लोगों की भीड़ लगी रही। उद्घाटन के पहले ही दिन बिलासपुर के नूतन चौक स्थित मेडिकल स्टोर को भी लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। जिले में 04 जगहों पर योजना के तहत मेडिकल स्टोर शुरू किया गया। इनमें नूतन चौक, जिला अस्पताल, तखतपुर एवं रतनपुर नगरपालिका की दुकाने शामिल हैं। नूतन चौक धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर की पहली ग्राहक सुश्री मीना अंगुरिया बीपी एवं हाई कोलेस्ट्राल की मरीज है। सुश्री अंगुरिया ने बताया कि वे हर महीने 3700 रूपए की दवाई क्रय करती है। 

आज इस मेडिकल स्टोर में उन्हें यह दवाईयां 1200 रूपए में मिली। यहां दवाईयां खरीदने पर उन्हें 2500 रूपए की बचत हुई है। इस येाजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि महंगी होती स्वास्थ्य सेवा के दौर में यह येाजना हम जैसे गरीबों के लिए वरदान हुई है। इसी प्रकार अश्वनी कुमार तिवारी ने बताया कि उनकी पत्नी श्रीमती गीता तिवारी कैंसर की मरीज है। हर माह उनकी दवाईयों पर 8-10 हजार खर्च होता है। आज उन्हें इस मेडिकल स्टोर में 1460 रूपए की दवा 351 रूपए में मिली। यह येाजना शुरू करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया। बंधवापारा निवासी विधि नारायण पटेल ने बताया कि वे हर माह बीपी की दवाई लेते है। 

अब वे इस मेडिकल स्टोर से ही दवाईयां खरीदेंगे। उन्होंने कहा कि योजना का काफी दिनों से इंतजार था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पूरी संवेदनशीलता के साथ गरीब व्यक्तियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। अशोक नगर निवासी धर्मेंद को 305 रूपए की दवाई 128 रूपए में मिली। इसी प्रकार अभिषेक कश्यप को 237 रूपए की दवाई, 83 रूपए में मिली। मदन शर्मा ने कहा कि शहर के मध्य में यह दुकान शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होनें बताया कि वे प्रतिमाह 1 हजार रूपए की दवाईयां खरीदते है। अब उन्हें जेनेरिक मेडिकल स्टोर से यह दवाई रियायती दर में मिल जाएगी। इसी प्रकार नंदकिशोर पाण्डेय ने भी इस योजना के लिए राज्य शासन को धन्यवाद दिया।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !