संसदीय सचिव ने किया ज़िला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ अब और बेहतर तरीक़े से प्रदेश के लोगों को उनका हक मिला: संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर लोकरंग अर्जुंदा सांस्कृतिक का रंगारंग कार्यक्रम हुआ







        राज्योत्सव की दी शुभकामनाएँ और बधाई 

  महासमुंद 1 नवम्बर 2021/- छत्तीसगढ़ राज्य में अब और बेहतर तरीक़े से प्रदेश के लोगों का हक उन्हें मिला है। हमारी सरकार ने गरीबों एवं किसानों का वास्तविक हक मिले यह सुनिश्चित किया है। छत्तीसगढ़ ने कई योजनाओं में आदर्श स्थापित कर अन्य राज्यों को मार्गदर्शन किया है। ये बाते आज मुख्य अतिथि की आसंदी से संसदीय सचिव एवं विधायक श्री विनोद चंद्राकर ने महासमुंद मुख्यालय में आयोजित ज़िला स्तरीय कार्यक्रम राज्योत्सव के शुभारंभ अवसर पर कही। उन्होंने महासमुंद की जनता को राज्योत्सव की बधाई और शुभकामनाएँ दी । उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सबसे पहले किसानों का क़र्ज़ा माफ़ किया।किसानों का उपज का सही दाम मिल रहा है। शासन की बेहतर रणनीति,ज़िला प्रशासन और अधिकारियों के कारण ज़िले में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण हुआ। सब बधाई के पात्र है । 
 
   कलेक्टर डोमन सिंह ने कार्यक्रम शुरुआत में कहा कि महासमुंद  जिले ने विभिन्न निर्माण कार्यों एवं विकास के कई आयाम तय किये है और विकास की उंचाईयों को छुआ है। हमारी अपेक्षा है कि हम ज़िले में  शासन की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को निश्चित समय पर पहुँचाए और सतत् विकास के काम करते रहें और ज़िले को और  समृद्ध बनायें।
 
    मुख्य अतिथि विनोद चंद्राकर ने शासन के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टाल का अवलोकन किया ।  ज़िला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में 21 विभिन्न  विभागों   स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य, श्रम, समाज कल्याण, जनसंपर्क, ज़िला पंचायत,पुलिस, खेल, पूर्व सैनिक संगठन, कृषि, उद्यानिकी सहित अन्य विभागों के प्रदर्शनी स्टाल लगाए गए है । जो विकास गतिविधियो और विभागीय योजनाओं पर आधारित है। इस अवसर पर ज़िला पंचायत अध्यक्ष ऊषा पटेल, उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के सदस्य अनीता रावटे, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल,वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत जिला पंचायत के सीईओ एस प्रकाश, सहित संगठन पदाधिकारी उपस्थित थे। लोकरंग अर्जुंदा सांस्कृतिक का रंगारंग कार्यक्रम हुआ । 
 
    चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की बागडोर संभालते ही नारा दिया- छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा, गरवा, घुरवा अउ बाड़ी एला बचाना हे संगवारी (इनका संरक्षण आवश्यक है। इस योजना के माध्यम से भूजल रिचार्ज, सिंचाई और आर्गेनिक खेती में मदद, किसान को दोहरी फसल लेने में आसानी हुई । पशुओं को उचित देखभाल सुनिश्चित हो सकी । गोठानों में महिला समूह जैविक खाद बना रही है । 
 
यहाँ मल्टीएक्टिविटी शुरू हो गयी है । उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति से लोगों को परिचित करने तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव  का आयोजन राजधानी रायपुर मैं किया गया । उन्होंने उत्कर्षठ कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया । हितग्राही मूलक योजना में हितग्राहियों को को विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया । कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया ।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !