संसदीय सचिव विनोद चन्द्राकर ने जनसंपर्क की विकास छायाचित्र प्रदर्शनी का फ़ीता काट कर किया शुभारंभ

 महासमुंद 1 नवंबर 2021/- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर ज़िला स्तरीय  कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग महासमुंद द्वारा लगायी गयी  'विकास छायाचित्र प्रदर्शनी' का मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक श्री विनोद चंद्राकर ने फ़ीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान कलेक्ट श्री डोमन सिंह सहित अन्य अधिकारी और जन प्रतिनिधि गणमान्य नागरिक साथ थे ।  संसदीय सचिव ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया । जनसंपर्क अधिकारी एस.आर.पाराशर ने  मुख्य अतिथि को बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई है।इस अवसर पर सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री हेमनाथ सिदार मौजूद थे । कार्यक्रम ज़िला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित हुआ । इसमें  जनसंपर्क सहित विभिन 21 विभागों   स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य, श्रम, समाज कल्याण, ज़िला पंचायत,पुलिस, खेल, पूर्व सैनिक संगठन, कृषि,उधानकी, सहित अन्य विभागों के प्रदर्शनी स्टाल लगाए गए है .
   महासमुंद में विकास छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन
एक दिवसीय है।  इसका आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया है. यह प्रदर्शनी आम जनता के लिए राज्योत्सव के अवसर पर लगायी गयी ।  

इसमें निशुल्क प्रवेश था । प्रदर्शनी में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के फोटो और योजनाओं की जानकारी दी गई है।
प्रदर्शनी स्थल पर प्रचार सामग्री का निशुल्क वितरण
प्रदर्शनी स्थल पर प्रचार सामग्री का निशुल्क वितरण किया गया । प्रचार सामग्री में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का समावेश है. जिसका लाभ जनता उठा सकती है.।जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनी में आमजन को शासन की विभिन्न योजनाओं पर आधारित  पुस्तकों एवं अन्य प्रचार सामग्री का निशुल्क वितरण किया गया है

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !