बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में डॉ.सम्पत अग्रवाल ने किया जनसंपर्क,



 बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में डॉ.सम्पत अग्रवाल ने किया जनसंपर्क,

मोदी सरकार के नौ साल की गिनाईं उपलब्धियां, बताए जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ 


बसना विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल ने अपने जनसंपर्क यात्रा के दौरान बसना विधानसभा क्षेत्र भाजपा मण्डल पिथौरा के ग्राम सरकड़ा, अमलीडीह, भिथिडीह, पटपरपाली, कोचर्रा, छिबर्रा, खुशरुपाली, जम्हर, राजाडेरा, कोकोभांठा,अर्जुनी आदि ग्रामों में जनसंपर्क किया। यात्रा का जगह-जगह क्षेत्रवासियों ने फूल मालाओं व आरती एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान ढोल मंजीरों की थाप पर भाजपा के जयजयकार के नारों के साथ लोग काफी उत्साहित रहें।


उक्त ग्रामों में जनसंपर्क कर केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए नौ साल के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए तमाम प्रमुख कार्यों का ब्योरा दिया। इन प्रमुख फैसलों में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर, हर घर शौचालय, माता बहनों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए उज्ज्वला योजना, घरों तक पानी पहुंचाने के लिए बिछाई गईं पाइप लाइन, हर परिवार के बेहतर व स्वस्थ जीवन के लिए आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री अन्न योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, माता बहनों के लिए उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधामंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आदि जन कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से जिक्र किया।


       भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा आप सभी लोगों के मांग पर केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे बसना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप चुनावी मैदान में उतारा है ताकि मैं आप सभी क्षेत्रवासियों की सेवा कार्यों में और वृद्धि कर सकुं,आप सभी से उम्मीद रखता हूं बसना विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बनने पर आपसे भारी से भारी मतों से विजयी बनाने में सहयोग व आशीर्वाद प्रदान करेंगे। मैं वादा करता हूं विधायक बनने के बाद 6 महीने के भीतर आप सभी की समस्त ग्राम वासियों की मूलभूत सेवा पूर्ण करने की कोशिश करूंगा। भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने बताया नीलांचल सेवा समिति में जिस तरह आप सभी का सहयोग मिला प्यार मिला दुलार मिला ठीक उसी प्रकार चुनाव जीतने में आप सभी का प्यार दुलार आशीर्वाद लेने के लिए आप सभी बच्चे बुजुर्ग महिलाओं माता से निवेदन करता हूं एक बार विधायक के रूप में मुझे चुनाव जीतने में सहयोग प्रदान करें मैं वादा करता हूं।आप सभी को यह बताना चाहता हूं पानी संबंधित, रोड संबंधित एवं अन्य मूलभूत संबंधित सुविधाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करूंगा।


          जनसंपर्क यात्रा कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत अमलीडीह के सरपंच श्रीमती निर्मला ठाकुर ने अपने दल-बल सहित बसना विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल के समक्ष भाजपा प्रवेश किया एवं डॉ.सम्पत अग्रवाल को जिताने का संकल्प लिया।


          इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता सीताराम सिन्हा, मण्डल अध्यक्ष नरेश सिंघल, जिला महामंत्री दुलिकेशन साहू,मण्डल महामंत्री अशोक चौधरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष महेन्द्र डड़सेना, मण्डल उपाध्यक्ष डॉ.सुरेन्द्र साहू, विनोद सिन्हा,सेवानिवृत्त शिक्षक विश्वनाथ प्रधान, किसान मोर्चा अध्यक्ष तिलकराम यादव, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष संतोष प्रधान, चमन सेन, योगेश तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता रामाधीन सिन्हा, सफेद कुमार यादव,मुरली यादव, परसुराम कन्नौजे, ललित सिन्हा, रामेश्वर कन्नौजे, भोगसिंग ठाकुर,सतीश ध्रुव,ओम सिन्हा, जगदेव नंद, संतोषी सिन्हा, पार्वती धीवर,देवकी वर्मा, शारदा ध्रुव, विमला पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !