Big Breaking: महासमुंद के तुमगांव में सेक्स रैकेट का खुलासा, 4महिला और 4 पुरुषों पकड़ाएं
Editor -
छत्तीसगढ़ सेवा
दिसंबर 30, 2018
महासमुन्द तुमगांव:-जानकारी के अनुसार तुमगांव पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त चार महिलाओं सहित चार पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तुमगांव में नए साल के चलते कुछ लड़के-लड़कियां अन्य शहरों से अनैतिक कार्य करने यहां आए हैं।
29 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महासमुन्द नारद कुमार सूर्यवंशी ने साथी स्टॉफ थाना प्रभारी संदीप माडिल, सहायक उप निरक्षक रमानी लाल टांडेकर, महिला आरक्षक अनिता गोरियार, प्रधान आरक्षक नरेंद्र साहू व 2 गावाहों के साथ भूरी बाई उर्फ ननकी के घर रेड कर चार महिलाओं एवं चार पुरुषों को देह व्यापार में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।