महासमुंद जिले के पुलिस अधीक्षक मिले राज्य पुलिस महानिदेशक जी से।

सुभाष पटेल:-पुलिस अधीक्षक महासमुंद संतोष सिंह ने पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ डीएम अवस्थी से पुलिस मुख्यालय में जाकर उनसे मुलाकात की और महासमुंद पुलिस को मिले सम्मान के बारे में जानकारी दी। 

पुलिस महानिदेशक ने महासमुंद पुलिस द्वारा बाल अधिकारों के संवर्धन व पुलिस बल को उनके प्रति सवेंदनशीलता के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा किये जा रहे "चाइल्ड फ्रेंडली पुलिसिंग" की सराहना की। उन्होंने संतोष सिंह को उपराष्ट्रपति श्री वैंकैया नायडू के हाथों मिले "चैंपियंस ऑफ चेंज" अवार्ड के लिए बधाईयां दी और इसे छत्तीसगढ़ पुलिस के गर्व बढ़ाने वाला बताया।

         उलेखनीय हैं कि महासमुंद पुलिस द्वारा महासमुंद को 'चाइल्ड फ्रेंडली पुलिस" जिला बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ की बाल अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था यूनिसेफ के सहयोग से कई कार्यक्रम चलाया जा रहे हैं। प्रत्येक थाना में बाल मित्र कक्ष बनाया गया है जहाँ बच्चों की समस्याएं सुनी जाती हैं और स्कूलों में जाकर उनकी बातें सुनी जाती हैं। जिले में बाल मित्र बनाये गए है जो पुलिस को इस कार्यक्रम के उद्देश्यों में मदद करते हैं। पिछले 2 वर्षों में स्कूल व कॉलेज के लगभग 35, 000 बच्चों को सेल्फ डिफेंस, ऑनलाइन सेफ्टी, साइबर क्राइम, ट्रैफिक आदि की ट्रेनिंग दी गयी हैं। इसके अतिरिक्त अनेकों अन्य उपायोंसे बच्चों को सशक्त किया जा रहा हैं और इससे बच्चों के प्रति अपराध में कमी लायी जा रही हैं


Tags
ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !