राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव में पूरे प्रदेश के नागरिक आमंत्रित

महासमुन्द 26 दिसम्बर 2019/रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 27 दिसम्बर से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जनजातीय राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों के नागरिक आमंत्रित है। राज्य एवं देश में पहली बार आयोजित हो रहे इस ऐतिहासिक  महोत्सव  में  देश के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों सहित सात विभिन्न देशों के कलाकार भाग ले रहे हैं।
कलेक्टर रायपुर डॉ. एस भारती दासन ने बताया कि इस महोत्सव में कोई भी ब्यक्ति बिना आमंत्रण पत्र के प्रवेश कर सकता है। प्रवेश के लिए आमंत्रण पत्र की जरूरत नही है। जनजातीय कला प्रेमी ’पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर महोत्सव मैदान में अपना स्थान ग्रहण कर सकते हैं।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !