कोरोना वायरस से उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में निराश्रितों एवम् गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश

महासमुन्द 26 मार्च 2020 / नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव को ध्यान में रखते हुए राज्य सहित देश भर में लॉक डाउन किया गया है। लॉक डाउन से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण गरीब एवं निराश्रितों को भोजन की समस्या आ सकती है। ऐसे सभी निराश्रितों ,गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों का चिन्हांकन कर भोजन उपलब्ध कराने कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सुनील कुमार जैन ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियांे (राजस्व),सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों सहित जिले के सभी नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देशित किया है। 
कलेक्टर श्री जैन ने जारी दिशा-निर्देशों में कहा है कि ऐसे सभी चिन्हांकित व्यक्तियों के लिए भोजन व्यवस्था जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं जनमानस की सहायता से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी ध्यान रखा जाए कि ऐसे सभी व्यक्तियों को खाना एक जगह नहीं दिया जाए, क्योंकि इससे कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने का खतरा भीड़ वाले जगहों से अधिक होता है। इसलिए कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए खाना पैकेट में दिया जाए। उन्होंने श्रम पदाधिकारी एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया है। 
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !