महासमुन्द 26 मार्च 2020 / नोबेल कोरोना वायरस (कोविड़-19) से उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सुनील कुमार जैन के निर्देश पर जिले मे संकटापन्न जरूरतमंद पंजीकृत श्रमिकों, कर्मकारों के आवश्यकतानुसार तात्कालिक सहयता प्रदान करने के लिए जिले मे हेल्प लाईन नम्बर 88393-92840 एवं 62616-76581 जारी की गई है। इनमें श्रमिकों के प्रकरणों पर 24 घंटो के भीतर निराकरण की जाएगी। इसके आलावा श्री जैन ने समिति का गठन भी किया है । इनमे जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी और जिला श्रम अधिकारी शामिल है। श्रमिक हेल्प लाईन नम्बर 112, 104 एवं 1100 में भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।
श्रमिकों के प्रकरणों पर 24 घन्टे के भीतर निराकरण करने के लिए समिति गठित
मार्च 26, 2020
Tags

