जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत अपने अधीन आने वाले सभी ग्राम में स्वयंसेवी संस्था, जनसहयोग, स्थानीय लोगों के माध्यम से आवश्यक खाद्यान्न एवं सामाग्रियों की पर्याप्त मात्रा में भण्डारण की व्यवस्था सुनिश्चित करें- कलेक्टर

महासमुन्द 26 मार्च 2020/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सुनील कुमार जैन ने बताया कि जिले के बागबाहरा के समीप स्थित ग्राम में कोरोना वायरस (कोविड-19 ) से संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क आए व्यक्ति का चिन्हांकन किया गया है एवं वह व्यक्ति अन्य व्यक्तियों के सम्पर्क में भी आया है। ऐसी स्थिति जिले के अन्य ग्रामों में भी आ सकती है, जिससे कोरोना वायरस (कोविड-19) की संक्रमण बढ़ने की संभावना है। उन्होेंने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत अपने अधीन आने वाले सभी ग्राम को आइसोलेशन में रखने के आदेश दिए है। बाहर से आए हुए किसी भी व्यक्ति को ग्राम में प्रवेश नहीं दें एवं इस प्रकार का कोई भी व्यक्ति अगर ग्राम में आता है तो पुलिस विभाग को सूचित करें। उन्होंने जारी आदेश में कहा है कि, कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं स्वास्थ्यगत् आपातकालीन स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सम्पूर्ण जिले को लाॅकडाउन किया गया है। भारत सरकार द्वारा भी 14 अप्रैल 2020 तक लाॅकडाउन रखने का निर्देश दिए गए है। ऐसी स्थिति में जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत अपने अधीन आने वाले सभी ग्राम में स्वयंसेवी संस्था, जनसहयोग, स्थानीय लोगों के माध्यम से चावल, दाल, शक्कर, नमक इत्यादि आवश्यक खाद्यान्न एवं सामाग्रियों की पर्याप्त मात्रा में भण्डारण की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उपयोग किया जा सकें।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !