महासमुंद कलेक्टर ने टिप-टिप बरसते पानी के बीच कलेक्टर ने गिरदावरी काम का किया निरीक्षण


महासमुंद और पिथौरा के चार गाँव के किसानांे के खेत पहुँचकर, गिरदावरी की जमीनी हकीकत से हुए रूबरू आधी-अधूरी एंट्री को तत्काल दुरुस्त करने के दिए निर्देश 

महासमुंद 26 अगस्त 2020 / कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल आज बुधवार को दिन-भर टिप-टिप बरसते पानी के बीच तहसील महासमुंद के ग्राम लखनपुर और झलप तथा पिथौरा के गाँव मूढ़ीपार एवं कौहाकुढ़ा में किसानों के खेत तक पहुंचकर पटवारियों द्वारा किए जा रहे गिरदावरी कार्य की जमीनी हकीकत से रूबरू हुए। उन्होंने निर्देशित किया कि धान फसल की रकबा के साथ ही पड़ती भूमि के रकबा का भी चिन्हांकन एवं गिरदावरी का निरीक्षण किया। उन्होंने खसरा, नक्शा और समिति के पत्रक का अवलोकन किया। इस अवसर पर उनके साथ अपर कलेक्टर श्री जोगेन्द्र नायक, महासमुंद एसडीएम श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, पिथौरा एसडीएम श्री बी.एस. जिले में खरीफ फसल की गिरदावरी का काम तेजी से चल रहा है। राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम द्वारा लगातार खेतों में जाकर सर्वे किया जा रहा है। वही रिपोर्ट तैयार की जा रही है। डिप्टी कलेक्टर श्री राकेश गोलछा एवं संबंधित तहसीलदार उपस्थित रहे।

 कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कहा कि गिरदावरी कार्य हर हालत में 10 सितम्बर तक पूरा हो जाना चाहिए। कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार को नियमित रूप से गिरदावरी कार्य की मॉनिटरिंग करते रहने और स्वयं भी मौके पर पहुंचकर गिरदावरी कार्य के निरीक्षण कर गुणवत्ता देखें । ताकि गिरदावरी का कार्य बेहतर तरीके से संपन्न हो। उन्होंने अवलोकन के दौरान पाए गए खसरांे में पाँच दिवस के भीतर सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाईवे के जमीन पर हुए निर्माण को खसरे रकबे में घटाया जाए। गलत एंट्री को सुधार की कर्रवाई की जाए । यह सभी काम अगले पाँच दिवस के भीतर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने गिरदावरी कार्य करने वाले पटवारियों को स्पष्ट तौर पर सचेत करते हुए कहा कि अगली बार गिरदावरी के निरीक्षण पर गलत जानकरी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी । कलेक्टर श्री गोयल ने विशेष रूप से पटवारियों को निर्देशित किया कि किसानों के खेत में जाकर ही गिरदावरी का कार्य करें । धान के अलावा पड़त भूमि में ली गई अन्य फसल और पड़ती भूमि का भी रिकार्ड रखने के लिए उनके द्वारा निर्देशित किया गया। उन्होंने गिरदावरी का सरल भाषा में मतलब बताते हुए कहा कि जो खेत में दिखाया जा रहा है, उसे खसरे में लिखना है।  
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !