कोरोना योद्धा शिक्षक सम्मान 20 सितंबर को सांसद द्वारा ऑनलाइन दिया जाएगा

पिथौरा/ महासमुंद जिले में कोरोना संक्रमण के दौरान बच्चों को शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़े रखने वाले ऐसे शिक्षक जो स्वेच्छा से अपने आस-पास विद्यार्थियों के सीखने सिखाने की प्रक्रिया को सतत रूप से जारी रखने के लिए विभिन्न नवाचार कर शिक्षा की अलख जगाने का काम कर रहे हैं, ऐसे शिक्षकों को 20 सितंबर को ऑनलाइन प्रमाण पत्र संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। ऐसे शिक्षक जो संस्कार शिक्षण संस्था पिथौरा द्वारा जारी प्रारूप में कोरोना संक्रमण के दौरान जिन शिक्षकों ने विभिन्न नवाचारी प्रयास जैसे पढ़ाई तुहर द्वार, पढ़ई तुंहर पारा, लाउडस्पीकर स्कूल और बुलटू के बोल आदि कार्यक्रमों के माध्यम से इस विपरित परिस्थितियों में भी शिक्षा की अलख जगाने का काम किये है । ऐसे कोरोना वारियर्स शिक्षकों को चुन्नीलाल साहू सांसद महासमुंद लोकसभा, के के ठाकुर विकास खंड शिक्षा अधिकारी पिथौरा द्वारा ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा । 
इस संबंध में संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा के संचालक  गौरव चंद्राकर ने बताया की  जिले के शिक्षक सम्मान के लिए  15 सितंबर तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन मंगाए गए थे, जिसमें से चयन समिति द्वारा संलग्न दस्तावेजों के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 शिक्षकों को  चयनित कर कोरोना योद्धा शिक्षक सम्मान  प्रमाण पत्र सीधे संबंधित शिक्षकों को ई-मेल व्हाट्सएप नंबर मैं  भेजा जाएगा। इस सम्मान हेतु जितने भी शिक्षक साथी आवेदन कर संस्कार शिक्षण संस्था पिथौरा के द्वारा आयोजित कोरोना योध्दा सम्मान कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किये है, उन सभी शिक्षक साथियों को संस्था की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करते है ।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !