Report: Tejram Sheetal
छुरा-मड़ेली/5 सितंबर को देशभर में शिक्षक दिवस यानी टीचर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। शिक्षक दिवस को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन को मनाते हैं। इस दिन देशभर के स्कूलों में शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं लेकिन इस बार कोरोना संकट के कारण स्कूलों में सिलेब्रेशन नहीं हो रहे हैं.। इस दिन छात्र-शिक्षकों के प्रति प्यार और सम्मान अलग-अलग तरह जाहिर करते हैं।
ग्राम पंचायत मड़ेली के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्रों एवं ग्रामवासियों ने इस बार कोरोना काल में घर बैठे ही अपने शिक्षकों को इस खास दिन की बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी।
