रिपोर्ट : तेजराम शीतल निर्मलकर
छुरा- मड़ेली गरियाबंद जिले के वि. ख.छुरा अन्तर्गत ग्राम गिधनी में जिला पंचायत सदस्य एवं जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री मति लक्ष्मी अरूण साहू का प्रथम बार ग्राम पंचायत ओनवा के आश्रित ग्राम गिधनी मे एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं। श्री मति लक्ष्मी साहू का ग्रामवासियों एवं स्व सहायता समूहों के, सदस्यों ने भव्य स्वागत किया, काफी उत्साहित दिखे।
जिला पंचायत सदस्य के दौरे की न तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों, और न ही नेताओं को कोई खबर थी।
ग्रामवासियों और स्व सहायता समूह के सदस्यों के साथ बैठकर लक्ष्मी साहू ने गांव की समस्या सुनी। और प्रदेश सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
ग्रामवासी और स्व सहायता समूह के सदस्यों ने गांव में सी.सी. रोड , एवं स्व सहायता समूह के महिलाओं ने स्व सहायता समूह भवन की मांग की और शीघ्र ही स्वीकृति प्रदान करवाने के लिए आग्रह किया।
श्री मति लक्ष्मी अरुण साहू पहली बार अपने निर्वाचन क्षेत्र गिधनी आकर सरपंच , उपसरपंच, ग्रामवासी एवं स्व सहायता समूह के सदस्यों के समस्याओं को व्यक्तिगत तौर पर सुना और कहा कि ग्राम गिधनी के लिए मै हर संभव मदद करुंगी ।
इधर जैसे ही जनप्रतिनिधियों को लक्ष्मी साहू के आने की खबर लगी वे तुरंत पहुंचे। जाने से पहले लक्ष्मी साहू ने ग्रामवासियों को नशा मुक्त ग्राम बनाने संकल्प लेने पर बल दिया। और कहा कि खुद संकल्प कर नशे से दूर रहकर अन्य को भी प्रेरित करें। हम जितना भी भौतिक विकास कर लें, लेकिन व्यक्ति का विकास न हो तो सब व्यर्थ है। मनुष्य को अपने आचरण में सुधार करने के साथ ही बुराइयों से दूर रहना होगा,तब कहीं जाकर महात्मा गांधी के अधूरे सपने सच होगें और ग्रामीण क्षेत्रों में रामराज्य आएगा। दिनों-दिन ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रही नशाखोरी को लेकर जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि हमें खुद से ही होकर संकल्प लेते हुए नशे से दूर रहने के साथ ही अन्य लोगों को भी प्रेरित करने की बात कही है
इस दौरान प्रमुख रूप से श्री मति विशाखा बाई ठाकुर (सरपंच), उमान सिंह ठाकुर (उपसरपंच), पुनीत राम ठाकुर,पीलादाउ ठाकुर, देवानंद ठाकुर,मदन ठाकुर, तरुण ठाकुर, चेतन, दीपक, देवकी बाईं ठाकुर,प्रेम बाई ठाकुर,प्रमिला ठाकुर, ममता ठाकुर,मानबाई ठाकुर, एवं ग्रामवासी मौजूद रहे। यह जानकारी पुनीत राम ठाकुर ने दी।

