महासमुंद : स्व-सहायता समूह की महिलाएं गोबर से दीएं एवं धान से बना रही हैं सजावटी समान

महासमुंद 28 अक्टूबर (छत्तीसगढ़ सेवा)राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत जनपद पंचायत महासमुंद के स्व-सहायता समूह द्वारा दीपावली के अवसर पर गोबर के दीएं से घर, आंगन को रोशन करने की तैयारी की जा रही है वही रोजगार के लिए धान से आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड भी बनाया जा रहा है।
 
महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम कांपा में राधा कृष्णा स्व-सहायता समूह एवं ग्राम कछारडीह के जय कृष्ण स्व-सहायता समूह द्वारा घरेलु समानांे से बहुत ही खुबसूरत सजावटी ग्रीटींग कार्ड बनाया जा रहा है, जो दिखनें में काफी आकर्षक है। इस अनोखी कलात्मक हाथों से बनाए जा रहें ग्रीटिंग की कीमत भी बहुत कम है। जनपद पंचायत के अधिकारियों ने बताया कि कुछ समय तक इन गांवों की महिलाएं आर्थिक परिस्थितियों का सामना करते हुए अपना परिवार चला रही थी। महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के स्व-सहायता समूह से जोड़कर प्रशासन द्वारा महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने का प्रयास किया गया। यह प्रयास सफल रहा और अब महिलाएं इस अनोखी कलाकारी के जरिए आत्मनिर्भर हो रही है।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !