बुंदेली चौकी प्रभारी विकास शर्मा की सक्रियता से शराब तस्कर पकड़ाया

 

तेंदुकोना:-नदी चरौदा के आस -पास ओड़िशा निर्मित शराब बिकने कि सूचना बुन्देली चौकी प्रभारी विकास शर्मा को मिल रही थी, यह भी सूचना मिल रही थी ओडिशा निर्मित शराब को खपाने वाले वाचर लगाकर पुलिस के आने जाने कि खबर रखते हैं ,और शराब को नदी के बीच में रखकर पुलिस के आने पर नदी पार कर ओड़िशा भाग जाते हैं ,चौकी प्रभारी विकास शर्मा ने अवैध शराब के इस कड़ी को तोड़ने के लिए ओड़िशा क्षेत्र में अपनी टीम को शराबी की तरह रखना प्रारंभ किया ,शराबी की भूमिका में ओड़िशा का मुख्य सरगना जो नदी में शराब उपलब्ध करता है की पहचान कि और दो टीम का गठन कर ओड़िशा और छत्तीसगढ़ की सीमा के दोनों ओर से घेराबंदी कर उस समय जब ओड़िशा का मुख्य सरगना जब नदी के पार पर बैठ व्यक्ति को शराब देने आया तब टीम दे दोनों ओर से घेरकर उनके भागने के सारे रास्ते बंद कर दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया ,नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम हेमराम सतनामी उर्फ गोलू पिता शिवदास सतनामी उम्र 𝟐𝟏 साल ,भानु सतनामी पिता शिवदास सतनामी उम्र 𝟐𝟎 वर्ष दोनों सगे भाई निवासी ग्राम भूतकापारा तहसील नुवापडा थाना बेलटुकरी जिला नुवापडा ओड़िशा को पकड़ कर उनके कब्जे से 𝟒𝟖 नग जेब्रा पाऊच ,𝟑𝟎 नग हिरन छाप पाऊच कुल 𝟕𝟖 नग ओड़िशा निर्मित शराब किमती 𝟑𝟗𝟎𝟎  रुपये ,नगदी रकम 𝟑𝟗𝟎 रुपये नगदी रकम सहित कुल पाऊच किमती 𝟒𝟐𝟗𝟎 रुपये जप्त कर आबकारी अधिनियम की 𝟑𝟒(𝟐) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति𝟎 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु𝟎अधिकारी(पु) बागबाहरा  सुश्री लितेश सिंह के निर्देशन में चौकी प्रभारी बुन्देली विकास शर्मा ,प्रधान आरक्षक महेश डहरिया ,आरक्षक युवराज ठाकुर, द्रोण सत्यम,राकेश यादव, भेखराम नायक, संजय ध्रुव, गोपी ध्रुव ,शिशुपाल आदि द्वारा कि गई है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !