छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज पाली से चैतराम केवट की रिपोर्ट
पाली तानाखार विधानसभा के लोकप्रिय विधायक मोहित राम जी ने पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंर्तगत ग्राम पंचायत रामपुर के लोकहड़ा ग्राम में हाथी प्रभावित ग्राम वासियों के घरों का निरीक्षण किया। एवं वनविभाग के व्यवस्था का जायजा लेकर प्रभावितों को होने वाले समस्याओं की जानकारी लेकर अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये।
आज पाली तानाखार विधायक द्वारा हाथी प्रभावितों सीपत राम/बागर, गोपाल/किताब उरांव, मंगली बाई/नारायण, इंद्रपाल/दलसाय, सहित अन्य प्रभवितो से मिलकर उनके साथ पूरा प्रशासन का सहयोग हैं । अपने सुख-दुख के साथी, किसानों के सच्चे साथी किसान पुत्र विधायक मोहित राम जी को धन्यवाद देते हुये आभार प्रकट किये।
पाली तानाखार विधायक मोहित राम जी ने किया हाथी प्रभावित ग्रामों का दौरा... प्रभावितों की समस्या का त्वरित निराकरण करने के दिये निर्देश..!
दिसंबर 12, 2020
Tags

