छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
मैंनपुर, अमलीपदर
मकरध्वज प्रधान
8817826305
देवभोग-:देवभोग विकासखंड के ग्राम पंचायत गोहरापदर में एमडीजी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट मैच के समापन के मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा अतिथियों का जोशिला स्वागत किया गया। उन्होंने खिलाडियों को उत्साहवर्धन करते हुए विजेता टीम पीटापारा को 21000 रु.एवं उपविजेता टीम धारनीधौड़ा को 11000 रु. पुरूस्कृत किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि संजय नेताम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक जीत से ना कोई सिकंदर होता है और ना ही एक हार से कोई फकीर होता है। जो हारता है, वही जीतता है। खेल में हार-जीत लगा रहती है इसलिए घबराने की बात नहीं है। मान लो तो हार है और ठान लो तो जीत है। हारने वाला तब रुकता है, जब वह थक जाता है और विजेता तब रुकता है, जब मंजिल पा जाता है।
असंगठित कामगार कांग्रेस के जिला उपाध्यक्षनिराकार डोंगरे ने खिलाडियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती हैं। दोनों टीमों ने मैचे के दौरान अच्छा खेल का प्रदर्शन किया है।

