कटघोरा के राइस मिल के पट्टे में फंसकर महिला मजदूर की मौत…महिला की मौत पर परिजनों ने पुलिस थाना किया हंगामा…दूसरे दिन किया चक्काजाम …

**छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट **

कटघोरा  - कटघोरा थाना अंतर्गत डुड़गा रोड के समीप गोयल राइस मिल में कल शाम एक हादसे में राइस मिल में कार्यरत एक मजदूर महिला की मौत हो गई, घटना कल शाम लगभग 5 बजे की है लखनपुर की एक महिला कविता कंवर जोकि कटघोरा कारखाना क्षेत्र में डुडगा रोड स्थित गोयल राइस मिल में काम करते वक्त उक्त महिला की साड़ी मिल के सॉफ्टव्हील में फंस जाने से महिला बुरी तरह घायल हो गई, जिसकी सूचना मिलने पर घायल महिला को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलने पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंच मृत महिला का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल कटघोरा थाना प्रभारी से संपर्क में उन्होंने घटना के विषय में बताया कि प्रथम दृष्ट्या मिल के पट्टे में फंसने से महिला की मौत हुई है फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.


इस घटना से महिला के परिजनों ने देर रात तक कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जमकर हंगामा किया और महिला के मौत पर मिल संचालक से मुआवजे की मांग की गई.


देखिए पूरा वीडियो …


परिजनों ने घटना के दूसरे दिन थाने का घेराव कर चक्काजाम किया


गोयल राइस मिल में महिला मजदूर की मौत को लेकर उक्त मिल संचालक पर FIR तथा उचित मुवावजे को लेकर दूसरे दिन परिजनों ने कटघोरा थाने के सामने घेराव कर चक्काजाम किया, चक्काजाम लगभग आधे घण्टे तक लगा रहा जिसकी वजह से कोरबा कटघोरा रोड़ अवरुद्ध रहा, कटघोरा थाना प्रभारी की समझाइस के बाद मृतक महिला के परिजनों ने चक्काजाम समाप्त किया.

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !