भक्त माता राजिम जयंती रजनकटा में संपन्न

 

 छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्ट -रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-9009867006

पांडुका : समीपस्थ ग्राम रजनकटा में प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी साहू समाज ग्रामीण द्वारा भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया गया। जिनके मुख्यातिथि  लक्ष्मी साहू जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद,अध्यक्षता डोमार साहू , संरक्षक, विशेष अतिथि महेंद्र साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष ,गौरव मिश्रा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत-छुरा, वीरेंद्र कुमार साहू परिक्षेत्र सचिव, बूंदा साहू, सभापति जनपद पंचायत छुरा थे ।जिसमें पूरे गांव में कलश यात्रा निकालकर , राजिम माता की पूजा अर्चना किया गया। इस अवसर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमति लक्ष्मी साहू ने  कहा समाजजन मातृ शक्ति को साथ रखकर आगे बढ़े तो समाज प्रगति करेगा। छोटे सेवा कार्य समाज को बड़ा बना सकते है। सेवा के प्रति सच्ची समर्पण त्याग की भावना हो तो आर्थिक संसाधन स्वतः उपलब्ध हो जाते है।  विशेष अतिथि जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री गौरव मिश्रा ने कहा कि सामाजिक एकता बिना समाज का विकास संभव नहीं है,साहू समाज एक जागरूक समाज है।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्रवण कुमार साहू ,ग्राम समिति अध्यक्ष टामन साहू, गणेश राम साहू, बसंत साहू, उमाशंकर साहू,कोमल साहू,शेलेंद्र साहू सहित समस्त समाजजन उपस्थित थे।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !