छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-9009867006
कुछ दिनों पूर्व सेम्हरा में स्कूल भवन निर्माण का भूमिपूजन का कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी ने जिस स्कूल भवन निर्माण का भूमिपूजन किया था आज उसी स्कूल भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण करने ग्राम पंचायत सेम्हरा में पहुंचे
बन रहे स्कूल भवन निर्माण का औचिक निरीक्षण किया और संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में लापारवाही नहीं होनी चाहिए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें क्योंकि इसी भवन में हमारे बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे और बच्चे को सही शिक्षा के लिए जरूरी सुविधाएं भी जरूरी होता है इसी का मद्देनजर यह स्कूल भवन निर्माण का कार्य हो रहा है इसमें गुणवत्ता हीन कार्य बिल्कुल नहीं होना चाहिए।
निरीक्षक में जनपद पंचायत अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी के साथ पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष छुरा उमेंद सिंह सोरी पहुंचे।
वहीं ग्राम पंचायत सेम्हरा सरपंच नीलकमल नागेश , एवं ग्रामवासी उपस्थित थे
जनपद पंचायत अध्यक्ष छुरा तोकेश्वरी मांझी ने किया सेम्हरा में बन रहे हैं स्कूल का निरीक्षण
जनवरी 22, 2021
Tags

