छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अध्यक्ष का जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में भव्य स्वागत

 छुरा गरियाबंद

छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़

रिपोर्टर-रामकुमार यादव

संपर्क सूत्र-9009867006

छुरा : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ.किरणमयी नायक(केबिनेट मंत्री दर्जा) का गरियाबंद प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत पांडुका में जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी  लक्ष्मी साहू के नेतृत्व में क्षेत्र के मितानिनें व महिला कमांडो की टीमों ने भव्य आत्मीय स्वागत किया गया ।

इस अवसर पर डॉ.किरणमयी नायक ने छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुचाने और महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सचेत रहने का  आग्रह किया।

इस अवसर पर सरपंच पोड़, दयावती कश्यप,सरपंच पांडुका डिलेश्वर ठाकुर, उपसरपंच पोड़ बुलाकी साहू, उपसरपंच घटकर्रा तपेश्वर साहू ,साहू समाज अध्यक्ष रजनकटा श्रवण साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !