छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-9009867006
छुरा:- छुरा ब्लाक के ग्राम खरखरा में 14 जनवरी मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में ग्राम खरखरा वासियों के सहयोग से सिद्ध बाबा धाम में पूजन कार्य , रामायण कार्यक्रम व हरिकीर्तन भजन का कार्यक्रम रखा गया है । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मी साहू जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद , विशिष्ट अतिथि अशोक दीक्षित जिला महामंत्री कांग्रेस , समद खान जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस , नीलकंठ ठाकुर जनपद सदस्य छुरा एवं प्रदेश प्रतिनिधि सर्व आदिवासी समाज, अध्यक्षता केदार ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत खरखरा ने किया। उक्त कार्यक्रम सुबह 8 बजे से प्रारम्भ हुआ । अतिथियों का स्वागत और सम्मान आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने किया जिनमें प्रमुख रूप थानेश्वर तिवारी ग्राम अध्यक्ष, पूरन लाल साहू ग्राम पटेल ,पुनीत ठाकुर युवा नेता,नारायण पटेल सहित ग्रामवासी उपस्थित थे

