छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-9009867006
छुरा जनपद पंचायत अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी अपने एक दिवसीय क्षेत्रीय दौरे पर ग्राम पंचायत रसेला पहुंची जहां धान खरीदी केन्द्र पर धान खरीदी का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को किसानो जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किए ।
वहीं रसेला मे मां शैलपुत्री स्व सहायता समूह के द्वारा संचालित निर्मित किये जा रहे रेडी टू ईट निर्माण को भी सराहा वहीं क्षेत्रीय दौरे के दौरान पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष उमेंद सिंह सोरी, साथ थे जबकि स्थानीय जनप्रतिनिधियों में जनपद पंचायत सदस्य थानेश्वर कंवर, महिला समूह की अध्यक्ष लक्ष्मी यादव, सचिव सरस्वती सोरी सहित समूह की सदस्य गण उपस्थित थे
क्षेत्रीय दौरे में ग्राम रसेला पहुंची छुर जनपद पंचायत अध्यक्ष,धान खरीदी केन्द्र एवं रेड्डी टू ईट निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
जनवरी 22, 2021
Tags

