छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
बलौदाबाजार संवाददाता लिलेश्वर प्रसाद निषाद की रिपोर्ट
बलौदाबाजार :- 24 फरवरी 2021/ छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिले से कुल 171 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमें से अनुसूचित जन जाति के 17 अनुसूचित जाति के 59 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 95 हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड विभाग की प्रभारी जिला अधिकारी अर्चना गुप्ता ने बताया की समस्त आवेदकों की सूची कार्यालय के सूचना पटल में चस्पा कर दी गयी है। अगर किसी भी आवदेक को इस संबंध में आपत्ति दर्ज करना चाहते है तो वह अपना आपत्ति कार्यालयीन समय मे 27 फरवरी शाम 5 बजे तक सँयुक्त जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 93 में स्वयं उपस्थित होकर आपत्ति दर्ज करा सकतें है।इसके साथ ही अर्चना गुप्ता ने बताया की कुल 171 आवेदनों की लागत मूल्य 2 करोड़ 21 लाख रुपये है। जिसके तहत वह विभिन्न रोजगार स्थापित किए जाएंगे। इसके तहत 77 लाख 35 हजार सब्सिडी शासन की ओर से प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 171आवेदन हुए प्राप्त,27 फरवरी तक आवदेक दर्ज करा सकते है आपत्ति
फ़रवरी 25, 2021
Tags

