पीएमकेवीवाय के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्राप्त करने का सुनहरा अवसर

छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
बलौदा बाजार संवाददाता लिलेश्वर प्रसाद निषाद की रिपोर्ट

बलौदाबाजार, 24 फरवरी 2021/प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के आरपीएल के तहत विभिन्न व्यवसायों में पूर्व प्रशिक्षित एवं अनुभवी हितग्राही
जिनको उनकी योग्यता एवं अनुभव के आधार पर कौशल प्रमाण पत्र की आवश्यकता है वह इसके तहत लाभांवित हो सकतें है। प्रशिक्षण एवं सर्टिफिकेशन जिला परियोजना लाईवलीहुड काॅलेज सोसायटी जिला बलौदाबाजार और केयर एजुकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी बलौदाबाजार के द्वारा यह प्रदान की जायेगी। इसके तहत प्रशिक्षण अवधि अधिकतम 6 घंटा प्रतिदिन है। साथ ही आयु सीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष तक का है। सभी हितग्राहियों के पास आधार नम्बर एवं आधार लिंक्ड बैंक खाता होना अनिवार्य है। प्रशिक्षकों की उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीन से दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही प्रशिक्षित सर्टिफाईट हितग्राहियों को 3 वर्ष का कौशल बीमा  एवं निःशुल्क प्रशिक्षण किट भी प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत मूल्यांकन में जिन हितग्राहियों को 30 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त होंगे, उन्हे सर्टिफिकेट के साथ 5 सौ रूपये की नगद राशि प्रदान की जायेगी। प्रशिक्षण उपरांत मूल्यांकन में जिन हितग्राहियों को 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त होंगे,उन्हें स्किल सर्टिफिकेट प्रदाय करते हुए शार्ट टर्म ट्रेनिग के लिए भी प्रोत्साहन दी जायेगी। प्रशिक्षण हेतु आवेदक संयुक्त जिला कार्यालय कक्ष क्रमांक 70, जिला कौशल विभाग,जिला बलौदाबाजार -भाटापारा में सम्पर्क कर सकतें है। अभी आवेदक निम्न 4 ट्रेड के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर सकतें है। जिसमे असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल, डोमेस्टिक आईटी हेल्पडेस्क अटेंडेंट,हाथ कढ़ाई,मोबाइल फोन हार्डवेयर रिपेयर टेक्नीशियन शामिल है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !