**छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट **
हरदीबाजार - कोरबा जिले के पाली विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चोढा में सरपंच अंबिका करपे के द्वारा गांवो में कोरोना टीका लगवाने के लिए मितानीनो द्वारा जागरूकता रैली निकालकर एवं गांवो की भ्रमण कर ग्रामवासी को कोरोना टीका लगवाने की मितानीनो के सहयोग से जागरूकता रैली निकालकर अपील किया गया है
आप सभी टीका अवश्य लगवाएं एवं सभी ग्राम वासी को टीका लगवाने मे सहयोग करें जिसमें सरपंच अंबिका करपे , मितानीन प्रशिक्षक प्रेमलता मानिकपुरी , समाज सेवक हनुमान दास महंत , सरोज करपे , मितानीन कमलेश्वरी कैवर्त , रुक्मणी मरकाम , त्रिवेणी बाई , मानकी करपे , आँगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोषी करपे एवं रोजगार सहायक अजय पारले सहित सभी मितानीन, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता , जनप्रतिनिधि सहित सभी ने चोढा के हर पारा मोहल्ला में जागरूकता रैली निकालकर सभी ग्राम वासी को टीका लगवाने की अपील की है ।

