छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्ट रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-9009867006
औने पौने दाम पर फसल बेचने मजबूर किसान:
राजिम:-क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने कोरोना गाइडलाइन के साथ कृषि उपज मंडी खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसानों की ग्रीष्मकालीन रबी फसल कटाई जोरो पर है,और अब किसानों के सामने लॉकडाउन जैसी विषम परिस्थिति में अपनी उपज बेचने की समस्या हो रही है। ऐसे में मंडी को शुरू करना जरूरी है।
क्षेत्र के किसान स्वयं के ट्यूबवेल एवं जलाशयो से सिंचाई के माध्यम से ग्रीष्मकालीन धान का फसल लगाए थे वह अब कटाई के बाद बेचने के लिए तैयार है,परंतु आज परिस्थिति विपरीत है। शासन द्वारा कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लगने से कृषि उपज मंडी बंद होने से उपज बेचने की समस्या हो रही है। मौजूदा लाॅकडाउन में कृषि उपज मंडी को भी बंद रखा गया है। क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्या जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू को बताया।
साहू ने मुख्यमंत्री छ.ग. शासन एवं जिला के कलेक्टर के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)राजिम द्वारा पत्र भेजकर कहा कि हमारे किसान कृषि उपज मंडी बंद होने के कारण लाकडाउन में कोरोना वैश्विक महामारी के चलते ओने पौने दाम पर अन्यत्र स्थानों पर बेचने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे उनको वास्तविक लागत नहीं मिल पा रही है। लाकडाउन के कारण किसानों को धान बेचने की समस्या उत्पन्न हो रही है, शासन द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन के अनुसार कृषि उपज मंडी में भी किसानों को धान खरीदी जल्द शुरू कराया जाय,जिससे रबी फसल के धान को कृषक सही मूल्य पर बेंच सकें।
अभी लागातार माह भर से ज्यादा समय से लाकडाउन में किसानों को कृषि कार्य करने में एवं परिवार का भरण पोषण करने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। उपज का मूल्य मिलने के समय में कृषि उपज मंडी बंद रखने से किसानों के सामने धान बेचने में समस्या हो रही है। कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए कृषि उपज मंडी को तत्काल खोला जाए। इससे हमालों को भी काम मिलेगा। किसान भी अपनी फसल सही भाव पर बेच पाएंगे।


