महासमुंद। शहर के पाश कालोनी कालेज रोड में पुलिस ने शुक्रवार दोपहर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक ग्राहक और दो महिला को गिरफ्तार किया।
तीनों पर पीटा एक्ट की कार्रवाई की गई है। टीआई शेरसिंह बंदे ने बताया कि सूचना पर रेड की कार्रवाई की गई। जिस्म फरोशी का धंधा संचालित करने वाली महिला भी पकड़ी गई।
पुलिस ने तीनों पर मामला दर्ज किया है। पीटा एक्ट की यह सिटी कोतवाली की पहली कार्रवाई है। गौरतलब हैं कि महिला दलाल इससे पहले भी जिस्मफरोशी का धंधा करने के मामले में जेल जा चुकी है। बता दें कि साल भर पहले महिला दलाल के घर से 4-5 लड़कियों के साथ ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया था।

