रिपोर्टर राजेश साव बागबाहरा/ कोरोना महामारी संक्रमण के चलते लॉकडाउन की अवधि में थाना क्षेत्र के गांव-गांव एवं उडिसा राज्य से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के संबंध में कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर उक्त निर्देशों का पालन करते हुए थाना बागबाहरा में आज दिनांक 20/05/2021 आज दिनांक 20/05/2021 को जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि वार्ड नं0 13 पाकिन पारा पीपल झाड के पास में एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री हेतु रखा हुआ है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह के साथ मुखबिर द्वारा बताये गये पते पर पहुचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडे पूछताछ करने पर अपना नाम सहदेव सोनवानी पिता स्व0 धन्नू सोनवानी उम्र 30 साल साकिन वार्ड नं0 12 तेन्दुलोथा थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया।
उसके पास रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में रखे एक पीले रंग की 05 लीटर वाली जरीकेन में 05 लीटर महुआ शराब एवं एक हरा रंग की 02 लीटर वाली बाटल में भरा हुआ 02 लीटर महुआ शराब जुमला 07 लीटर महुआ शराब कीमती 1400 रूपये को समक्ष गवाहन के मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया सीलबंद किया गया।
आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी गयी। आरोपी के विरूद्ध थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 111/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ,प्रधान आरक्षक ललित पटेल, आरक्षक एकलव्य बैस, मुकेश बेहरा का विशेष योगदान रहा।

