बसना जनपद पंचायत के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत लम्बर, छिर्राबाहरा में मनरेगा के तहत तालाब गहरीकरण एवं नाला जीर्णोद्धार पर गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने मनरेगा के अंतर्गत तालाब गहरीकरण एवं नाला जीर्णोद्धार के कार्यों में गड़बड़ी व अनियमितता किये जाने शिकायत किया गया था। जहाॅ पर बिना कार्य करवाये मस्टररोल निकाल कर मजदूरों की फर्जी उपस्थिति डाल कर राशि आहरण करने की शिकायत प्राप्त हुआ था। उक्त शिकायत पर जाॅच व निरीक्षण हेतु जिला लोकपाल श्री आर. देवांगन (मनरेगा) व जनपद स्टाप के साथ ग्राम पंचायत लम्बर, छिर्राबाहरा पहुंचे थे। जाॅच दौरान शिकायतकर्ताओं का कथन लिये जा कर आगे जाॅच कार्यवाही हेतु लिया गया।
मनरेगा के तहत कराये गये कार्यों के शिकायत पर जाॅच व निरीक्षण हेतु ग्राम पंचायत लम्बर, छिर्राबाहरा पहुंचे लोकपाल
जुलाई 09, 2021
Tags




