महासमुंद, 06 दिसम्बर 2019/स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन एवं मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत गुडरू पारा वार्ड क्रमांक 27 महासमुन्द (प्राथमिक शाला के पास) में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन शनिवार 07 दिसम्बर 2019़ को प्रातः 10ः00 बजे से शाम 04ः00 बजे तक किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.ॅ एसपी वारे ने बताया कि शिविर में विशेष रूप से नेत्र चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस स्वास्थ्य जांच शिविर उपस्थित होकर लाभ उठाए।

